फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike riders snatch peace, pits are giving pain

बाइक सवारों का छिना चैन, गड्ढे दे रहे दर्द

Sun, 27 Mar 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Bike riders snatch peace, pits are giving pain
हरदोई। शासन की गड्ढा मुक्त सड़कों की मंशा पर जिले में निर्माण एजेंसियों ने ग्रहण लगा दिया है। ग्रामीण क्षेत्र हो या फिर शहरी इलाके हर जगह सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे जिम्मेदारों को आईना दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

गड्ढों से भरी सड़कों पर दोपहिया वाहन चालकों को जहां भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, वहीं दर्द के रूप में बीमारी भी दे रहीं हैं।
चालू वित्तीय वर्ष अब समाप्त होने को है और निर्माण एजेंसियों ने सड़कों के बनाने और मरम्मत के नाम पर लाखों की धनराशि खर्च कर कागजों में सफर को सुहाना बना रखा है, जबकि हकीकत किसी से छिपी नहीं है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर ही शहर के आसपास सड़कों का हाल पूरी तरह से खराब है। सड़कों के ये गड्ढ़े लोगों की सेहत के लिए भी खतरनाक साबित हो रहे हैं। गड्ढों के चलते दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े-बड़े गड्ढों से वाहनों को निकालने के दौरान अचानक लगने वाले झटकों से मसकुलर पेन की समस्या हो रही है। इन गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों में जहां मसकुलर पेन की समस्या आम होने लगी है, वहीं नसों में अकड़न की बीमारी भी दे रही है।
डाक्टरों का कहना है कि अचानक से झटका लगने से मसकुलर पेन ही नहीं रीढ़ की हड्डी में भी दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए इस ओर सावधान रहना और सेफ ड्राइव का ध्यान रखना चाहिए। वरना आगे चलकर ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
ग्राम कोडना निवासी छोटे बाइक से घर जा रहे थे। नुमाइश चौराहे के पास मंदिर के सामने गड्ढे में बाइक चली गई, जिससे लगे झटके का असर उनकी गर्दन पर पड़ा। कई दिनों तक उन्हें मसकुलर पेन की दिक्कत रही। साथ ही अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ा।
सांडी रोड निवासी आशाराम चार दिन पूर्व नुमाइश मेला मैदान की ओर अपने दोस्त एचसी गुप्त के साथ स्कूटी से जा रहे थे। सड़क पर गड्ढे के कारण स्कूटी हच्च की आवाज के साथ गिरते-गिरते बची। इस जोरदार झटके से उन्हें कमर के पास तेज दर्द की शिकायत हो गई।
ये है शहर की सड़कों का हाल
जिला मुख्यालय से लखीमपुर के लिए जाने वाले राजमार्ग पर पिहानी चुंगी के आगे से कई स्थानों पर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इसी तरह से लखनऊ-शाहजहांपुर नेशनल हाईवे की सड़क पर भी शहर में नुमाइश चौराहे के पास मंदिर के सामने बड़ा गड्ढा है।
इसके साथ ही नुमाइश चौराहे के पास ही सांडी रोड पर सड़क पर गड्ढे हैं। साथ ही नघेटा रोड के गड्ढे पिछले काफी समय से यातायात के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।
इसी तरह से सरकुलर रोड हो या फिर सीतापुर रोड कमोवेश हर जगह सड़कों के गड्ढे जिम्मेदारों को आईना दिखा रहे हैं। मोहल्लों के भीतर की सड़कों का हाल तो और भी खराब है।
आवास विकास कालोनी की सड़क हो या फिर सुभाष नगर-नुमाइश मैदान की सड़क, हर जगह सड़क पर गड्ढों का घर बना हुआ है, जिससे वाहन सवार हिचकोले खाते नजर आते हैं।
अचानक तेज झटका लगने से मसकुलर पेन की शिकायत हो सकती है। कभी-कभी झटका तेज होने पर यह उस स्थान पर मांसपेशियों में खिंचाव के साथ ही हड्डियों को भी प्रभावित कर सकता है।

- डॉ. अंशुल ओमर, हड्डी रोग विशेषज्ञ
अचानक से ऊंचाई और निचले स्थान पर पैर पड़ने मात्र से ही हड्डी आदि की दिक्कतें हो जाती हैं, तो फिर यदि किसी को कहीं तेज झटका अचानक से लगता है तो फिर मसकुलर पेन तो क्या कई दिक्कतें हो सकती है।
दोपहिया वाहन चालकों को सावधानी के साथ गड्ढों आदि से लगने वाले झटकों से बचने का प्रयास करना चाहिए।
- डॉ. सौरभ दयाल, वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed