{"_id":"69bc34cb6b1f84fb2a01c442","slug":"bike-riders-father-killed-son-injured-in-car-collision-hardoi-news-c-213-1-hra1006-146665-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कार की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कार की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल
विज्ञापन
फोटो-14- अनिल। फाइल फोटो
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-मल्लावां मार्ग पर बुधवार रात कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से संडीला सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने किशोर के पिता को लखनऊ रेफर कर दिया। देर रात उनकी लखनऊ में मौत हो गई। चालक मौके पर कार छोड़कर भाग गया।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम साईं बगदाद निवासी अनिल दीक्षित (44) खेती करते हैं। अनिल बुधवार को अपने पुत्र आकाश (16) के साथ बाइक से लखनऊ निवासी अपने भाई से मिलने जा रहे थे। इस दौरान कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-मल्लावां मार्ग पर ग्राम जरहा के पास उनकी बाइक में कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। दोनों को एंबुलेंस से संडीला सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने अनिल को लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उनको लखनऊ ले गए। वहां देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अनिल के परिवार में पत्नी आशा, दो पुत्र और एक पुत्री है। थानाध्यक्ष घनश्याम राम ने बताया कि परिजनों के शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।