फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike riders are not obeying the order to seize vehicles without helmets

Hardoi News: नहीं मान रहे बाइक सवार, बिना हेलमेट अब वाहन सीज करने का फरमान

Fri, 18 Apr 2025 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 18 Apr 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Bike riders are not obeying the order to seize vehicles without helmets
फोटो-22-शहर में अटल चौक पर बिना हेलमेट जा रहे बाइक सवार से जानकारी लेते यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार। स्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन

- चार साल में दो गुना हो चुका है दुर्घटनाओं और इनमें मौत का आंकड़ा
- ज्यादातर लोगों की सिर में चोट आने से जाती है जान

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन पर फर्राटा भरना अब मुसीबत का सबब बन सकता है। बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों पर लगातार हो रही चालान की कार्रवाई भी कोई बहुत असर नहीं डाल पाई है।
अब पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने और ज्यादा सख्ती करने का निर्णय लिया है। यातायात पुलिस के साथ ही सभी थानों और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षकों काे बिना हेलमेट वाहनों को सीज करने का निर्देश एसपी ने दिया है।
विज्ञापन

जनपद में हर वर्ष बड़ी संख्या में मार्ग दुर्घटनाओं में लोगाें की मौत हो जाती है। इनमें से ज्यादातर लोगाें की मौत सिर में चोट आने से होती है। दरअसल अधिकांश लोग हेलमेट नहीं लगाते। अमर उजाला ने जनवरी और फरवरी के 59 दिनों में हरदोई में 203 सड़क हादसे होने और इनमें 101 लोगों की मौत होने की खबर मार्च में प्रकाशित की थी। यह भी प्रकाशित किया था कि 101 लोगों में से 83 फीसदी लोगों की मौत सिर में चोट आने से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एसपी नीरज कुमार जादौन ने हेलमेट के इस्तेमाल को लेकर विशेष अभियान शुरू किया था। अलग अलग इलाकों में लोगों को जागरूक करने के लिए हेलमेट वितरण भी किया गया था। अब एसपी ने निर्देश दिए हैं कि बिना हेलमेट के कोई भी दोपहिया वाहन सवार दिखे तो उसकी बाइक-स्कूटी सीज कर दी जाए।
प्रकरण- 1
शहर कोतवाली क्षेत्र के लालपालपुर में चार मार्च को बाइक सवार बहनोई और साले की मौत हो गई थी। किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मारी थी। बाइक सवार साले - बहनोई सिर के बल सड़क पर गिरे। हेलमेट नहीं लगाए थे और सिर में चोट आने के कारण ही दोनों की मौत हो गई। होली से दस दिन पहले हुई इस घटना ने परिवार का रंग ही उड़ा दिया था।
प्रकरण - 2

बीती 18 फरवरी को बिल्हौर कटरा मार्ग पर बाइक सवार चार दोस्तों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। चारों दोस्त बाइक से एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। इन सभी लोगों के भी सिर में गंभीर चोटें आई थीं। एक का तो सिर बिल्कुल खुल गया था और मौत हो गई थी। बाइक पर चार लोग बैठना ही गलत था। उस पर हेलमेट भी नहीं लगाए थे। चारों के परिवार अब भी सदमें में ही हैं।



इनसेट

वर्ष माह हादसे मौत

2022 जनवरी 50 21
2022 फरवरी 51 28

2023 जनवरी 57 29
2023 फरवरी 79 55
2024 जनवरी 56 32

2024 फरवरी 53 35

2025 जनवरी 97 39
2025 फरवरी 103 62




इनसेट

हेलमेट न लगाने पर 49 दिनों में 36 हजार से ज्यादा वाहनों का चालान एसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर मार्च में ही बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई शुरु हुई थी। मार्च के 31 दिनों में 20039 दोपहिया वाहन चालकों का चालान हेलमेट का इस्तेमाल न करने पर किया गया। इसी तरह अप्रैल के 18 दिनों में 16429 वाहन चालकों का चालान भी हेलमेट का इस्तेमाल न करने के कारण हुआ है। मतलब यह कि 49 दिनों में 36468 दोपहिया वाहन चालकों का चालान हो चुका है।


इनसेट
इन पर भी होगी कार्रवाई
- ओवर लोड वाहनों पर भी कार्रवाई का शुरू हुआ अभियान
- गलत दिशा से चलने वाले वाहनों को भी किया जाएगा सीज
- सड़क किनारे बेवजह खड़े रहने वाले वाहन भी होंगे सीज

- हर रोज सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक चलेगा अभियान
वर्जन
फाेटो-23-नीरज कुमार जादौन। संवाद
सभी वाहन चालकों से मेरी अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन पर न सिर्फ चालक बल्कि पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट का इस्तेमाल करना है। बिना हेलमेट जो भी चालक वाहन चलाएंगे, उनके वाहन सीज कर दिए जाएंगे। यह सख्ती जनता के हित में ही की जा रही है। हर किसी को इसमें सहयोग करना चाहिए।-नीरज कुमार जादौन, एसपी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed