{"_id":"6493470c58c8e8fa25025037","slug":"bike-rider-student-killed-in-collision-with-dcm-fellow-injured-hardoi-news-c-12-1-297577-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर अल्लीपुर टंडवा गांव के पास बुधवार दोपहर करीब 3 बजे डीसीएम ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इसमें बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा साथी घायल हो गया।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरहेरी गांव निवासी दीपक उर्फ अंश (22) दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। 17 जून को घर आया था। बुधवार की देर शाम दीपक गांव के ही रहने वाले सुनील (20) के साथ थाना क्षेत्र के चांदा बैजा गांव निवासी छेदालाल के यहां जा रहे थे। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर अल्लीपुर टंडवा के सामने डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक चला रहे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की मदद से घायल को सामुदायिक केंद्र बेहंदर लाया गया। डाक्टरों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दीपक के पिता राजेश कनौजिया और माता लक्ष्मी के अलावा दो भाई और एक बहन हैं। दीपक परिवार में सबसे बड़ा था। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम कराया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।
आग से बचा पर हादसे में गई होनहार की जान
दीपक का पीछा मौत लंबे समय से कर रही थी। मां लक्ष्मी देवी बताती है कि दीपक यूपी एससी की तैयारी कर रहा था। पढ़ने में बहुत ही अच्छा था। वह आईएएस बनना चाहता था। एक सप्ताह पूर्व दिल्ली में कोचिंग सेंटर में पढाई करते समय अचानक कोचिंग परिसर मे आग लग गई। तब उसने खिड़की से कूदकर जान बचाई थी।घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो- रो कर हाल खराब है।