{"_id":"5fbbf2638ebc3e9bbc0672cb","slug":"bike-rider-injured-brother-due-to-tractor-collision-hardoi-news-knp595881150","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल
विज्ञापन
फोटो-13-जिला अस्पताल में भर्ती पुष्पेंद्र। संवाद
- फोटो : HARDOI
फकोतवाली क्षेत्र में प्रतापनगर संडीला मार्ग पर रविवार शाम बाइक सवार भाइयों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझिया टिकुरी निवासी सुखवेंद्र (23) पुत्र चुन्नीलाल अपने बड़े भाई पुष्पेंद्र (26) के साथ रविवार को कासिमपुर गया था।
पुष्पेंद्र की शादी के लिए लड़की देखने के बाद दोनों देर शाम बाइक से गांव वापस जा रहे थे। प्रतापनगर-संडीला मार्ग पर नगवा मोड़ के पास बाइक में ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
हेलमेट न लगाए होने के कारण सुखवेंद्र के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। जिला अस्पताल में पुष्पेंद्र को भर्ती कर लिया गया, जबकि सुखवेंद्र को लखनऊ रेफर किया गया है।