फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rider hit by BoleroTeacher dragged for 40 meters, dies

Hardoi News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक 40 मीटर तक घिसटा, मौत

Wed, 27 May 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 27 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bike rider hit by BoleroTeacher dragged for 40 meters, dies
फोटो-01- रामशरण। फाइल फोटो
माधौगंज (हरदोई)। उन्नाव-कटरा मार्ग पर बाइक सवार सहायक अध्यापक को मंगलवार सुबह बोलेरो ने टक्कर मार दी। बोलेरो में फंसने से शिक्षक 40 मीटर तक घिसटते चले गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

नगर के वृंदावन सिटी निवासी रामशरण वर्मा (60) बढ़नपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी जनगणना में सुपरवाइजर के पद पर थी। मंगलवार सुबह लगभग सवा छह बजे वह अपने सर्किल क्षेत्र सदरपुर बाइक से जा रहे थे। उन्नाव कटरा मार्ग पर बिलग्राम की तरफ से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सड़क पर गिरने से रामशरण बोलेरो में फंस गए। चालक उन्हें लगभग 40 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिवार में पुत्र निखिल और पुत्री हर्षिता है। घटना की जानकारी पर बिलग्राम के तहसीलदार यशवंत सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी गिरिजेश कटियार, व्यापारी नेता नवल महेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश वर्मा, राजीव कुमार आदि सीएचसी माधौगंज पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। चालक और वाहन के बारे में जानकारी की जा रही है।

फोटो-01- रामशरण। फाइल फोटो

फोटो-01- रामशरण। फाइल फोटो

फोटो-01- रामशरण। फाइल फोटो

फोटो-01- रामशरण। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed