{"_id":"65e760febb1047de710d9021","slug":"bike-rider-going-home-dies-in-accident-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-111528-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: घर जा रहे बाइक सवार की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: घर जा रहे बाइक सवार की दुर्घटना में मौत
Tue, 05 Mar 2024 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। साले की बेटी की शादी में शामिल होकर बाइक से घर जा रहे युवक को किसी वाहन ने कानपुर के बिल्हौर कस्बे में टक्कर मार दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के तिर्वा कुल्ली निवासी राधेश्याम (40) की ससुराल कानपुर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के गदनापुर गांव में है। सोमवार को उसके साले की बेटी की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए राधेश्याम परिवार के साथ बिल्हौर गए थे। मंगलवार की सुबह बरात विदा होने के बाद राधेश्याम अपनी पत्नी और बच्चों को बिल्हौर में ही छोड़कर बाइक से दोपहर में वापस घर जा रहे थे।
बिल्हौर कस्बे में ही किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उसके पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी गई।
गम में बदल गया खुशी का माहौल
दुल्हन की विदाई के बाद मायके पक्ष के लोग और परिचित आराम कर रहे थे। हंसी खुशी का माहौल था। राधेश्याम की पत्नी और बच्चे गेस्ट हाउस से मायके जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान घटना की जानकारी मिली तो वहां मौजूद हर कोई बिलख पड़ा।