{"_id":"6406990bd310ab95b409cbb4","slug":"bike-rider-father-killed-in-accident-children-injured-hardoi-news-c-12-1-111876-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: होली के कपड़े लेने जा रहे पिता की मौत, बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: होली के कपड़े लेने जा रहे पिता की मौत, बच्चे घायल
Tue, 07 Mar 2023 07:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:23 AM IST
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार पिता की मौत, बच्चे घायल
- होली पर बच्चों को कपड़े दिलाने के लिए जा रहा था संडीला
संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के संडीला गौसगंज मार्ग पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई और बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों ने बताया कि वह पिता के साथ होली के लिए कपड़े खरीदने सड़ीला जा रहे थे।
थाना कासिमपुर के ग्राम करौंदी निवासी महेंद्र यादव (45) अपने पुत्र यश (10 ) व पुत्री पूजा (14) के साथ बाइक से संडीला आ रहे थे। रास्ते में संडीला गौसगंज रोड स्थित ग्राम नानक खेड़ा के पास संडीला की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका पुत्र व पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हेें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
बच्चों के अनुसार पिता उन दोनों को होली के कपड़े दिलाने के लिए संडीला जा रहे थे। उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।