फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rider dies in accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रेलकर्मी की मौत

Sat, 12 Dec 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in accident
सीतापुर के नैमिष से बाइक से बालामऊ स्टेशन वापस आते रेलवे कर्मी की बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गोठवां निवासी रहूफ (55) बालामऊ जंक्शन पर सिग्नल फिटर था। शुक्रवार को वह नैमिष स्टेशन के पास काम करने गया था। शनिवार दोपहर वह बाइक से बालामऊ वापस जा रहा था। रास्ते में बघौली प्रताप नगर मार्ग पर बरौली गांव से कुछ दूर पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रहूफ गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन उसे घर ले आए और लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

उसके एक बेटा व एक बेटी है। बेटे नजीम ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। कोतवाल हंसमती ने बताया कि रेलवे बालामऊ से मेमो प्राप्त हुआ है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed