{"_id":"64458297b7d160eaf3082c97","slug":"bike-rider-dies-due-to-tractor-collision-hardoi-news-c-12-1-195753-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Mon, 24 Apr 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
सांडी। ईंट से लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठा युवक पहिये के नीचे आकर घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक चला रहा युवक बाल-बाल बच गया।
पाली थाना के भाव पुर निवासी अमित (20) अपने पारिवारिक रिश्ते में भाई अमित (24) दोनों भूसा व्यापारी हैं। रविवार को दोनों बाइक से सांडी तिराहा मार्ग स्थिति हीरो बाइक एजेंसी के सामने निकल रहे थे। इसी बीच ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली ने सामने से टक्कर मार दी। बाइक के पीछे बैठा अमित ट्रैक्टर के पहिया के नीचे आकर घायल हो गया। उसे पुलिस सीएचसी ले गई, जहां डाॅ. गौरव कुमार ने मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहा अमित बाल-बाल बच गया। परिजनों के मुताबिक दोनों थाना क्षेत्र के कल्लूपुरवा में भूसा खरीदने आए थे। (संवाद)