{"_id":"6550d5e427289829430d6f96","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-e-rickshaw-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-6450-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
सवायजपुर। पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भरखनी मार्ग पर हसनपुर गांव के पास बाइक सवार को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी।
घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक ई-रिक्शा मौके पर छोड़कर भाग गया।
हसनपुर निवासी राजेश (32) खेती करता था। राजेश बाइक से घरेलू कार्य के चलते पाली कस्बा गया था। शनिवार देर रात बाइक से वापस गांव जा रहा था। भरखनी मार्ग पर हसनापुर के पास ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी। गांव के पास ही घटना होने के कारण ग्रामीणों ने उसे पहचान लिया और परिजनों को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे परिजन उसे पुलिस के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर ले गए। जहां चिकित्सक ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। राजेश के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है। प्रभारी निरीक्षक एके राय ने बताया कि ई-रिक्शा पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।