फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rider dies after hitting a tractor

ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार मजदूर की मौत

Thu, 05 Nov 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after hitting a tractor
माधौगंज। बघौली-माधौगंज मार्ग पर बुधवार देर रात बाइक सवार मजदूर ट्रैक्टर में पीछे से टकरा गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के शहब्दा गांव निवासी विनीत सिंह (26) पुत्र दिनेश पाल सिंह मजदूरी करता था। साथ् ही ट्रैक्टर व अन्य वाहन भी चलाता था। बुधवार को वह बघौली गया था। रात में बाइक से बघौली से घर जा रहा था। बघौली माधौगंज मार्ग पर पहुंतेरा गांव के पास दूध डेयरी के सामने की ओर ट्रैक्टर में पीछे से टकरा गया। इससे उसकी मौत हो गई। उसके परिवार में पत्नी पूजा व नौ माह का पुत्र शोभित है। भाई अमित कुमार की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

उधर, संवाद न्यूज एजेंसी पाली के अनुसार थाना क्षेत्र के रूपापुर मार्ग पर निजामपुर पुलिया के पास ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो बाइक सवार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोरिया उधरनपुर निवासी महेंद्र (22) पुत्र रामनरेश गुरुवार की शाम गांव के ही सुबीन (18 ) पुत्र किशनपाल के साथ फर्रुखाबाद निवासी बहन के यहां से वापस आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में निजामपुर पुलिया के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद एसओ विनोद गोस्वामी मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भिजवाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ विनोद गोस्वामी ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed