{"_id":"68d96ba3de0f0550090d4e8c","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-trolley-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-138131-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
हरदोई। पाली शाहाबाद मार्ग पर बाइक सवार युवक ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गया। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी से मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। बाइक के पंजीकरण संख्या के आधार पर परिजनों को जानकारी दी गई।
पाली थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी विमलेश (30)खेती करते थे। परिजनों के मुताबिक, रविवार शाम वह परेली में स्थित पंप पर डीजल लेने गए थे। यहां पिपिया रखने के बाद वह परेली गांव मां निर्मला की दवा लेने चले गए। इसी दौरान परेली गांव से निकल रहे ट्रैक्टर की ट्राली में विमलेश की बाइक टकरा गई। सिर के बल गिरने के कारण विमलेश के गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी और फिर मेडिकल कॉलेज भेजा। मेडिकल कॉलेज में विमलेश की मौत हो गई। मृतक चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन से घटना की जानकारी मिली है।
तिलक में मिली थी बाइक, फरवरी में होनी थी शादी
विमलेश की शादी टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। पिछले साल तिलक भी हो गया था। तिलक में ही उसे बाइक मिली थी। शादी फरवरी में होनी थी। दुर्घटना होने पर पुलिस ने जब पंजीकरण संख्या के आधार पर फोन मिलाया तो फोन उसकी होने वाली ससुराल में मिला। वहां घटना का पता चलते ही हर कोई बिलख पड़ा।