{"_id":"68d96b2c96919d5e8f02c9c1","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-tractor-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-138117-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो-17- पारुल। स्रोत: परिजन
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के हरिहरपुर मार्ग पर शनिवार देर रात बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत मेें युवक को सीएचसी ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकला।
हरिहरपुर निवासी पारुल (18) मजदूरी करता था। पिता राजपाल गौतम के मुताबिक शनिवार शाम पारुल के बाबा रामभरोसे खेत पर थे। पारुल बाबा से मिलने के लिए बाइक से गया था। देर रात वहां से वापस घर जा रहा था। हरिहरपुर मार्ग पर भंडरिया पुलिया के पास ट्रैक्टर ने पारुल को टक्कर मार दी। राहगीरों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।
गांव पास ही होने के कारण परिजन मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस से उसे सीएचसी टड़ियावां ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच की जा रही है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।