फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rider dies after being hit by a vehicle

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 05 Feb 2026 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a vehicle
फोटो-02- रजनीकांत। फाइल फोटो
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बसहर मार्ग पर बुधवार देर शाम किसी वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरौरी के मजरा झालापुरवा निवासी रजनीकांत (35) खेती करते थे। पिता ऊदन लाल के मुताबिक, बुधवार दोपहर वह किसी काम से कोतवाली क्षेत्र के बसहर गांव गए थे। देर शाम वह गांव वापस जा रहे थे। बसहर गांव के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उन्हें गंभीर चोटे आईं। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से रजनीकांत को बिलग्राम सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने रजनीकांत के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। सीएचसी में रजनीकांत को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

रजनीकांत के परिवार में पत्नी मीरा देवी और एक पुत्र अभिषेक है। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया। परिजनों के शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed