{"_id":"6967d2bb504111ff3d0d5343","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-hardoi-news-c-213-1-hra1006-143322-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो-13- धर्मेंद्र। फाइल फोटो
पाली। रूपापुर मार्ग पर थाना क्षेत्र के राहतौरा चौराहे के पास किसी वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया। पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। घटना पाली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात हुई।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर खुर्द निवासी धर्मेंद्र कुमार (26) खेती करते थे। पत्नी किस्मती के मुताबिक, देवर जितेंद्र नोएडा में काम करते हैं। कुछ दिन पहले गांव आए जितेंद्र को मंगलवार को रूपापुर से दिल्ली के लिए बस पकड़नी थी। धर्मेंद्र देर शाम जितेंद्र को रूपापुर छोड़ने के लिए बाइक से गए थे। वहां से वापस आते समय राहतौरा चौराहे के पास किसी वाहन ने धर्मेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी पर पहुंचे परिजन बदहवास हो गए। शव देखकर पत्नी और मां शीला देवी बिलख पड़ीं। धर्मेंद्र के परिवार में पत्नी और पांच माह की एक पुत्री है। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के शिकायती पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कहा था आधे घंटे में आ जाऊंगा लेकिन फिर मौत की खबर मिली
किस्मती के मुताबिक, मंगलवार रात 9:05 बजे उन्होंने फोन किया तो धर्मेंद्र ने बताया कि वह 30 मिनट में घर पहुंच जाएंगे लेकिन वह नहीं आए। पाली पीएचसी में धर्मेंद्र का अंगूठा लगाकर पुलिस ने उनके मोबाइल का लाॅक खोला फिर किस्मती के नंबर पर फोन करके धर्मेंद्र की मौत की खबर दी।