{"_id":"681cee5844c775ba8c0f43a9","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-magic-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-130954-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Thu, 08 May 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 08 May 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो 35 : अजय। स्रोत : परिजन
मल्लावां। बाइक सवार भाई-बहन को कटरा-बिल्हौर हाईवे पर बीएन इंटर काॅलेज के सामने टक्कर मार दी। जिसमें युवक की मौत हो गई और बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।कोतवाली क्षेत्र के मंसूरपुर निवासी अजय (30) बृहस्पतिवार को अपनी बहन रोशनी (26) के साथ रिश्तेदार से आ रहा थे। कटरा-बिल्हौर हाइवे पर कॉलेज के सामने बाइक में मैजिक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरो ने सीएचसी पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर वहां से दोनों घायलों को लखनऊ रेफर किया गया। परिजन दोनों के इलाज के लिए लखनऊ लेकर पहुंचे। इस दौरान अजय की मौत हो गई। मृतक सात भाई-बहनों में सबसे छोटा और अविवाहित था। वह खेतीबाड़ी करता था। थानाध्यक्ष बालेंद्र मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।