{"_id":"644d6edbeebee810eb01e764","slug":"bike-rider-died-in-road-accident-hardoi-news-c-12-1-207090-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम
Sun, 30 Apr 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र के चचरापुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर परिजनों में मातम पसर गया। मृतक की पत्नी ने थाने में तहरीर दे दी है। कोतवाली देहात के ग्राम कसरावां निवासी देवेंद्र (22) पुत्र आशाराम अपनी ननिहाल आदमपुर में करीब 20 वर्षों से रहता था।
शुक्रवार की देर रात अपने मामा की ससुराल से वापस बाइक से आ रहा था। सांडी हरदोई मार्ग स्थिति ग्राम चचरापुर के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल उसे जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी सविता नें थाने तहरीर दी। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की रही है। बाइक सवार हेलमेट लगाए था कि नहीं, इस पर पुलिस कोई जानकारी नहीं दे पा रही है।