फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rider collides with pile of bricks, dies

Hardoi News: ईंटों के ढेर से टकराया बाइक सवार, मौत

Thu, 18 Jan 2024 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bike rider collides with pile of bricks, dies
बेनीगंज। कोहरे के कारण बाइक सवार ईंटों के ढेर से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के जरौआ गांव निवासी पंकज (24) लखनऊ में रेलवे कैंटीन में काम करता था। मंगलवार को वह अपने दोस्त दीपक के साथ अतरौली गया था। देर शाम वापस गांव जा रहा था। अतरौली कोथावां मार्ग पर सड़क किनारे लगी ईंटाें से बाइक टकरा गई। घटना में पंकज और दीपक घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को कोथावां सीएचसी पहुंचाया। जहां पंकज को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दीपक को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। बेनीगंज कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि घने कोहरे में घटना हुई है। परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed