{"_id":"6237683ccb83fa07db205d5e","slug":"bike-rider-brother-in-law-and-brother-in-law-died-in-the-accident-hardoi-news-knp686544751","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार साले और बहनोई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार साले और बहनोई की मौत
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को शाम प्रतापनगर मार्ग पर बेकाबू ट्रक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक पर सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका बहनोई व दूसरी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
देर रात युवक के बहनोई की भी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा कर जाम खुलवाया।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहबाजपुर निवासी पुष्पेंद्र (25) खेतीबाड़ी करते थे। शनिवार को शाम वह प्रतापनगर गया थे। साथ में बेनीगंज कस्बा के बाजार टोला निवासी बहनोई राहुल (28) भी था।
विज्ञापन
देर शाम दोनों बाइक से घर जा रहा थे। रास्ते में प्रतापनगर मार्ग पर बाजार के निकट पीछे से आए बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर में टक्कर मार दी। हादसे में पुष्पेंद्र की मौकेे पर मौत हो गई।
हादसे में राहुल और दूसरी बाइक पर सवार मलिहाबाद के रानीपारा गांव निवासी शिवशक्ति (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे चालक को राहगीरों ने दबोच लिया।
हादसे की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने काफी देर तक समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां देर रात राहुल ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुष्पेंद्र के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा व राहुल के परिवार में पत्नी सीमा व एक बेटी है।
पुलिस ने रविवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराया। इस बाबत कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।