फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rider and laborer died due to collision with pickup

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मिस्त्री और मजदूर की मौत

Fri, 15 May 2020 08:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Bike rider and laborer died due to collision with pickup
फोटो- 23- मृतक रामनिवास पाल की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
हरदोई-लखनऊ मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में मन्नापुरवा के निकट बाइक सवार मजदूर और राजमिस्त्री को पिकअप ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों की मौत हो गई। चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेरवा निवासी सुमित (19) पुत्र रामपहल राजमिस्त्री था। वह शुक्रवार की सुबह अपनी बाइक से गांव निवासी मजदूर रामनिवास पाल (20) पुत्र महेश पाल को लेकर कार्यवश हरदोई शहर के लिए निकला था।
विज्ञापन

शाम को लगभग साढ़े चार बजे काम खत्म करने के बाद दोनों अपने गांव बरखेरवा लौट रहे थे। रास्ते में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर लखनऊ की ओर से आ रही खाली पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे और सिर के बल सड़क पर जा गिरे। पीछे आ रहे उनके गांव के ही मजदूरों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सुमित तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। इसी तरह रामनिवास तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और उसकी भी शादी नहीं हुई थी।

घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। देहात कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लिया गया है। चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed