{"_id":"62279697fbfbfe1ebc0c57e5","slug":"bike-jumped-on-breaker-youth-killed-partner-injured-hardoi-news-knp684588817","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेकर पर उछली बाइक, युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेकर पर उछली बाइक, युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
माधौगंज। थाना क्षेत्र में बिल्हौर-कटरा मार्ग पर मंगलवार को सुबह एसएन पब्लिक स्कूल के सामने ब्रेकर पर बाइक के उछलने से दो युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। बघौली थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी इमरान (18) मंगलवार को सुबह अपने साथी फईम के साथ बाइक से मल्लावां होकर बिलग्राम के सदरपुर स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था।
रास्ते में माधौगंज थाना क्षेत्र में बिल्हौर-कटरा मार्ग पर एसएन पब्लिक स्कूल के सामने बने ब्रेकर पर तेज रफ्तार बाइक उछल गई, जिससे दोनों बाइक से उछलकर कर सिर के बल सड़क पर जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने से इमरान के सिर में चोटें आईं, जबकि फईम मामूली रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भिजवाया, जहां पर डॉक्टरों ने इमरान को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
इमरान तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। इमरान की मौत से मां सितारा का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसओ सुब्रत त्रिपाठी ने बताया कि ब्रेकर पर बाइक उछलने से हादसा हुआ है।