फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike driver killed, fellow injured in truck collision

Hardoi News: ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत, साथी घायल

Thu, 29 Jun 2023 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bike driver killed, fellow injured in truck collision
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर अलादादपुर गांव के पास बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अल्लीपुर टंडवा गांव निवासी गुरुप्रसाद (40) गांव मे रहकर मजदूरी करता था। मंगलवार की दोपहर करीब 3:30 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम नन्दौली निवासी जयपाल (30) के साथ बाइक से संडीला से घर जा रहा था। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर अलादादपुर नेवादा गांव के निकट पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे गुरुप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा जयपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की मदद से घायल को बेहंदर सीएचसी लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने हालत नाजुक देख ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी इमरती के अलावा दो बेटियां हैं। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed