{"_id":"5fc7ca298ebc3e9b7c13cc6d","slug":"bike-collision-killed-a-vehicle-rider-hardoi-news-knp597615858","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
फोटो-27-घटना में घायल मनीष। संवाद
- फोटो : HARDOI
लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर बाइक सवार दोस्तों को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गर्थना नेवादा निवासी नब्बे (30) पुत्र लाखन अपने साथी नेवादा निवासी मनीष (20) पुत्र पप्पू के साथ बुधवार शाम बाइक से सब्जी खरीदने जगदीशपुर बाजार गया था। बाजार से वापस जाते समय हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर लोनार कोतवाली क्षेत्र में जगदीशपुर चौराहे के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से नब्बे सिर के बल सड़क पर गिरा और हेलमेट न लगाए होने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि मनीष को भी चोट आई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
जहां चिकित्सक ने नब्बे को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर जिला अस्पताल पहुंची नब्बे की मां लक्ष्मी बिलख पड़ीं। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
नब्बे के परिवार में इन दिनों खुशी का माहौल था। दो पुत्रियों के बाद नब्बे की पत्नी पूनम ने 26 नवंबर को ही पुत्र को जन्म दिया था। पांच दिसंबर को घर में दावत की तैयारी की जा रही थी, लेकिन कौन जानता था कि हालात बदल जाएंगे। परिवार में ढाई और एक वर्ष की दो बेटियां भी हैं।