फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike collides with tractor-trolley, student dies and friend injured

Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, छात्र की मौत और साथी घायल

Tue, 30 Jan 2024 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 30 Jan 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with tractor-trolley, student dies and friend injured
संडीला। संडीला-अतरौली मार्ग पर मुसैला गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली में बाइक के टकराने से छात्र की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के कनौरा आट निवासी उमेश (18) रविवार देर शाम अपने बड़े भाई रजनीश को अपने दोस्त पुनीत (17) के साथ बाइक से संडीला रेलवे स्टेशन छोड़ने आया था। परिजनों ने बताया कि रजनीश हरिद्वार जाने के लिए निकले थे, हादसा की जानकारी पर लौट आए। उन्हीं को स्टेशन पर छोड़ने के बाद उमेश और पुनीत बाइक से घर आ रहे थे।
विज्ञापन

बताया कि संडीला कोतवाली क्षेत्र के संडीला-अतरौली मार्ग पर मुसैला गांव के पास आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक टकरा गई। जिसमें उमेश की मौत हो गई और पुनीत घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल किशोर को संडीला सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजनीश ने बताया कि उमेश अटल बिहारी इंटर कालेज ढिकुन्नी में हाईस्कूल का छात्र था। तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। वह हेलमेट लगाए था। कोतवाल नित्यानंद सिंह ने बताया कि चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग गया। शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed