फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bhumi ko upjau banati hai miyawaki vidhi

भूमि को उपजाऊ बनाती है मियावाकी विधि : आरसी पाठक

Wed, 24 Jun 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
bhumi ko upjau banati hai miyawaki vidhi
फोटो-2-डीआईओएस कार्यालय में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक करते डीआईओएस वीक - फोटो : HARDOI
हरदोई। अकीरा मियावाकी विधि से लगाए गए पौधे जमीन को उपजाऊ बनाते हैं। पौधों को सीमित समय में तैयार होने का अवसर मिलता है। यह बात वन विभाग के एसडीओ आरसी पाठक ने बैठक के दौरान प्रधानाचार्यों को दी।
विज्ञापन

बुधवार को डीआईओएस कार्यालय में वन विभाग के एसडीओ आरसी पाठक ने बताया कि इस जापानी विधि से पौधों को रोपित करने से पूर्व गड्ढे खोदने के बाद कुछ दिन के लिए छोड़ देते हैं उसके बाद गड्ढा बनाकर उसमें निर्धारित मात्रा में भूसा व कंपोस्ट का मिश्रण बनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस पौधरोपण में स्थानीय पौधों को भी वरीयता दी जा सकती है। डीआईओ वीके दुबे ने बताया कि जिले के माध्यमिक विद्यालयों में अकीरा मियावाकी विधि द्वारा कई प्रजाति के पौधों को रोपित कर बागवानी तैयार की जाएगी। शुरूआती दौर में 10 विद्यालयों को चिन्हित कर लिया गया है। चयनित विद्यालयों में राजकीय इंटर कालेज हरदोई, राजकीय इंटर कालेज टड़ियावां, राजकीय इंटर कालेज संडीला, आरआर इंटर कालेज हरदोई, गांधी इंटर कालेज बेनीगंज, दयानंद इंटर कालेज सुरसा, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज, बीलीआरएम इंटर कालेज, पीबीआर इंटर कालेज तेरवा गौसगंज, वीवीएम इंटर कालेज भरावन शामिल हैं। इस दौरान जीआईसी प्रधानाचार्य सुधाकर वाजपेयी, टड़ियावां प्रधानाचार्य कौशल किशोर, राजीव मिश्रा, किसान चौरसिया, विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed