फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bhim Army creates a two-hour ruckus at a police outpost, demanding the release of a tractor.

Hardoi News: ट्रैक्टर छुड़ाने को भीम आर्मी का चौकी पर दो घंटे हंगामा

Fri, 16 Oct 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army creates a two-hour ruckus at a police outpost, demanding the release of a tractor.
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र की भड़ायल चौकी में बुधवार रात ट्रैक्टर छुड़ाने की मांग को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में देर रात पहुंचे कार्यकर्ताओं ने करीब दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी पर पहुंचे सीओ हरियावां के कार्रवाई के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त हुआ। इससे क्षेत्र में गहमा-गहमी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के परसपुर गांव निवासी भीम आर्मी कार्यकर्ता वीरेंद्र कुमार का ट्रैक्टर लकड़ी डिपो संचालक राहुल गुप्ता के यहां से लकड़ी उठान के काम में लगा था। वीरेंद्र कुमार ने बताया कि करीब 15 दिन पहले लकड़ी उतारते समय एक बोटा डिपो की बाउंड्रीवॉल से टकरा गया, इसमें दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद मरम्मत को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि राहुल गुप्ता ने ट्रैक्टर रोक लिया। सात अक्तूबर को विवाद सुलझाने पहुंचे वीरेंद्र कुमार, उनके चालक और भीम आर्मी उपाध्यक्ष राजपाल वर्मा की कहासुनी के बाद पुलिस ट्रैक्टर को चौकी ले आई। बुधवार रात कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर तत्काल छोड़ने की मांग की, जबकि पुलिस ने जांच पूरी होने के बाद ही उसे छोड़ने की बात कही। इस पर चौकी परिसर में प्रदर्शन शुरू हो गया। सीओ लक्ष्मीकांत गौतम ने फोन पर जिलाध्यक्ष से बात कर निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। थानाध्यक्ष इख्तियार हुसैन ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed