{"_id":"6a021f44ecb3b1e5d6026837","slug":"bhakiyu-gave-memorandum-to-tehsildar-and-bdo-for-solving-the-problems-hardoi-news-c-213-1-hra1001-149596-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू ने तहसीलदार और बीडीओ दिए ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू ने तहसीलदार और बीडीओ दिए ज्ञापन
Mon, 11 May 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 11 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
बिलग्राम। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए तहसीलदार और बीडीओ को ज्ञापन सौंपे। भाकियू टिकैत के मंडल उपाध्यक्ष राजबहादुर यादव ने तहसीलदार यशवंत सिंह को ज्ञापन दिया, जबकि ब्लॉक अध्यक्ष विनय कुमार बीडीओ नीरज शर्मा को ज्ञापन दिया।
मंडल उपाध्यक्ष ने एसडीएम को संबोधित दिए गए ज्ञापन में कहा है कि औद्योगिक गलियारे के लिए उपजाऊ जमीन अधिग्रहित न की जाए। इससे किसानों की उपजाऊ भूमि कम हो जाएगी और उत्पादन पर भी प्रभाव पड़ेगा। ब्लाक अध्यक्ष की तरफ से सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि कोयलरा गांव के अंदर मुख्य मार्ग पर आरसीसी का काम तो करा दिया गया, लेकिन नाली नहीं बनाई गई। इससे गांव का गंदा पानी सड़क पर ही भर जाता है। बरसात में हालात और खराब हो जाते हैं। पूरे गांव में आरसीसी के साथ निकास नाली को भी समाहित कर किया जाए।
बेरुआ निजामपुर से नूरपुर हथौड़ा मार्ग के प्राइमरी पाठशाला वाली ढलान पर पहले मिट्टी का काम कराया गया था, लेकिन अब मिट्टी बह चुकी है। ढलान अधिक हो गया है और बरसात में जलभराव हो जाता है। ज्ञापन देने वालों में महेंद्र सिंह, शिवकुमार वाजपेयी सुनीता, सुमन सिंह, रंजीता, आरती देवी, मीरा समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।