फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bhai-bahan samet 5 postive

सगे भाई-बहन समेत पांच मिले कोरोना पॉजिटिव

Sun, 07 Jun 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
bhai-bahan samet 5 postive
हरदोई। जिले में रविवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें पूर्व में संक्रमित पाए गए युवक की पत्नी और एक महिला के दो बच्चे भी शामिल हैं। इसके साथ ही जनपद में कुल संक्रमित 112 हो गए हैं। इनमें एक्टिव केस 76 हैं।
विज्ञापन

रविवार को लखनऊ मेडिकल कालेज से दोपहर बाद जारी हुई रिपोर्ट के मुताबिक टड़ियावां विकास खंड के ग्राम जगरौली निवासी 24 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। महिला का पति गुरुवार रात आई रिपोर्ट में पॉजिटिव मिला था। उक्त दंपति चार वर्षीय पुत्र के साथ दिल्ली से 21 मई को ट्रेन और रोडवेज बस से हरदोई आए थे और इन्हें राजकीय कृषि महाविद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। वहीं मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरौना निवासी किशोरी और उसका नौ वर्षीय भाई भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनकी मां तीन जून को कोरोना पॉजिटिव मिली थी। वह सास और दो बच्चों के साथ 30 मई की सुबह रोडवेज बस से आई थी। 30 मई को ही बिलग्राम के रामबेटी कालेज में सभी को क्वारंटीन कर दिया गया था। महिला का पति भी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में प्लास्टिक कंपनी में काम करता था, लेकिन तीन माह पहले ही अपनी बड़ी पुत्री को बीएससी के पेपर दिलाने के लिए गांव वापस आ गया था। अहिरोरी विकास खंड के ग्राम नारापुरवा निवासी महिला भी कोरोना संक्रमित है। वह पति और तीन बच्चों के साथ 30 मई को ट्रेन से लखनऊ और 31 मई को रोडवेज बस से हरदोई पहुंची थी। हरदोई पहुंचते ही उसे परिवार सहित राजकीय कृषि महाविद्यालय में बनाए गए सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया था। पूरा परिवार दिल्ली के मयूर विहार इलाके में रहता था। वहीं लखनऊ मेडिकल कालेज में भर्ती हरियावां विकास खंड के ग्राम भदेउरा निवासी युवक (34) भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। सूत्रों के मुताबिक युवक का नमूना जांच के लिए 30 मई को लिया गया था और 31 को आई रिपोर्ट में वह संक्रमित मिला। अब उसका ब्योरा मेडिकल कालेज ने हरदोई कोविड-19 अस्पताल के पोर्टल पर डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed