फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bhagwat katha in hardoi

गुरु की कृपा से होता समस्त पापों का हरण: मोनिका

Sun, 18 Oct 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
bhagwat katha in hardoi
फोटो-26- कथा सुनाती कथा व्यास भास्कर नंदिनी मोनिका शुक्ला। संवाद - फोटो : HARDOI
सवायजपुर के सिंह नगर में रविवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से आईं कथा व्यास भास्कर नंदिनी मोनिका शुक्ला ने पहले दिन गुरु की महिमा का बखान किया। कहा कि गुरु वह शक्ति है जो अज्ञानता से दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाता है। गुरु अपने शिष्य को केवल ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि अपनी कृपा और छांव से उसके समस्त पापों का हरण भी कर लेता है।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि जीवन में गुरु का महत्व विशेष है। गुरु ही वह मार्गदर्शक होता है, जो अपने शिष्य को सही व गलत में अंतर करना सिखाता है। कहा कि भगवान की लीला अपरंपार है। वह अपनी लीलाओं के माध्यम से मनुष्यों और देवताओं को धर्म का अनुपालन करने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

कहा कि श्रीमद्भागवत में जीवन का सार तत्व मौजूद है। आवश्यकता है निर्मल मन और स्थिर चित्त के साथ कथा श्रवण की। यहीं वजह है कि न तो उसे जीवन में प्रभु की कृपा प्राप्त होती है। इस मौके पर ब्रज किशोर दीक्षित, राजवर्धन सिंह राजू, चक्रपाल, धर्म सिंह, गौतम सिंह, राजेश, राजा व शोभित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed