फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bhadevra youth shot dead in Roorkee

Hardoi News: भदेवरा के युवक की रुड़की में गोली मारकर हत्या

Sun, 21 Jul 2024 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bhadevra youth shot dead in Roorkee
हरियावां (हरदोई)। हरियावां थाना क्षेत्र के भदेवरा निवासी युवक की रुड़की में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर गांव से परिजन रुड़की के लिए रवाना हो गए। मृतक ओला में कार चालक था।
विज्ञापन

भदेवरा निवासी चंद्रपाल (23) लगभग दो साल से नोएडा के सेक्टर चार में रहकर ओला की कार चलाता था। साथ ही गांव के लोग और रिश्तेदार भी रहते थे। बीती 12 जुलाई को वह अपनी भतीजी की वरीक्षा और गोदभराई में शामिल होने के लिए गांव आया था। 17 जुलाई को वापस नोएडा चला गया था। 20 जुलाई को दिल्ली से उसे एक बुकिंग मिली थी।
विज्ञापन

इस दौरान परिजनों से हुई बातचीत में उसने हरिद्वार जाने की बात बताई थी। रविवार सुबह लगभग सात बजे परिजनाें के पास रुड़की से पुलिस का फोन आया। बताया गया कि चंद्रपाल का शव दिल्ली हरिद्वार हाईवे से अलग हटकर एक खेत के किनारे पड़ा मिला है। घटना के बाद परिजन रवाना हो गए। परिवार में पत्नी रज्जो है। हरियावां थानाध्यक्ष अमित सिंह ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed