फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bera machine installed in Hundred Bed Hospital, no need to go to Lucknow

Hardoi News: सौ शैया अस्पताल में लगी बेरा मशीन, नहीं जाना पड़ेगा लखनऊ

Mon, 14 Oct 2024 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bera machine installed in Hundred Bed Hospital, no need to go to Lucknow
हरदोई। देर से ही सही, लेकिन श्रवण बाधितों के लिए राहत भरी खबर अब अमल में आ गई है। डीएम मंगला प्रसाद सिंह के प्रयासों और सांसद जय प्रकाश के सहयोग से लगी बेरा मशीन का लोकार्पण 16 अक्तूबर को किया जाएगा। लखनऊ रोड स्थित सौ शैय्या चिकित्सालय परिसर में सांसद निधि से बेरा टेस्ट मशीन स्थापित की गई है। इस मशीन की स्थापना से अब जिले वासियों काे बेरा टेस्ट के लिए लखनऊ मेडिकल कालेज नहीं दौड़ना होगा।
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले 24 दिसंबर 2023 काे दिव्यांग मेले का आयोजन राजकीय इंटर कालेज के मैदान में किया गया था। इस आयोजन के दौरान डीएम एमपी सिंह ने बढ़चढ़कर निशक्तों की मदद के लिए कार्य किया था। इसी दौरान पता चला था कि श्रवण शक्ति (सुनने की क्षमता) की जांच के लिए जनपद में बेरा मशीन नहीं है। इसके कारण जिन लोगों की सुनने की क्षमता कम है या बिल्कुल नहीं है, का परीक्षण नहीं हो पाता। इसी के चलते इन्हें सहायक उपकरण मिलने में भी देरी होती है।
विज्ञापन

डीएम एमपी सिंह ने सांसद जय प्रकाश से बात की। सांसद ने भी निशक्तजनों की मदद के लिए विकास निधि से बेरा मशीन स्थापित करने के लिए 16,66,399 रुपये जारी कर दिए। इसके सापेक्ष 75 फीसदी बजट यानी 12,49,799 रुपये भी कार्यदायी संस्था नामित किए गए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्थानांतरित कर दी गई थी। यह मशीन लग गई है और इसका लोकार्पण सांसद जय प्रकाश कल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है बेरा टेस्ट मशीन

श्रवण बाधित दिव्यांगों का परीक्षण करने के लिए कुछ विशेष उपकरणों की जरूरत होती है। आम बोलचाल की भाषा में इसे बेरा टेस्ट कहते हैं और इसमें उपयोग की जाने वाली मशीन को बेरा मशीन कहा जाता है। इस मशीन से पता चल सकता है कि किसी व्यक्ति तक आवाज की तरंंगे किस स्तर तक पहुंच रही हैं। इस रिपोर्ट के बिना श्रवण बाधित लोगों को सहायक उपकरण नहीं मिल पाते।






बेरा मशीन की स्थापना जिलाधिकारी के प्रयास और सांसद के सहयोग से हो गई है। इसका लोकार्पण कल किया जाएगा। जनपद के लिए यह बड़ी सौगात है। अभी तक बेरा टेस्ट के लिए लोगों काे लखनऊ मेडिकल कालेज जाना पड़ता था।

डा. रोहताश कुमार

सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed