फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BEO suspended for taking teachers along for inspection

Hardoi News: निरीक्षण में शिक्षकों को साथ ले जाने वाली बीईओ निलंबित

Mon, 01 Sep 2025 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
BEO suspended for taking teachers along for inspection
- कोथावां ब्लाॅक में थी तैनात, दो इंचार्ज प्रधानाध्यापकों से अपने कार्यालय में भी लेतीं थी काम
विज्ञापन

- बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक ने किया निलंबित, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक कार्यालय से किया संबद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। स्कूलों के निरीक्षण और कार्यालय में शिक्षकों से काम लेनी वाली कोथावां की खंड शिक्षा अधिकारी को निदेशक ने निलंबित कर दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक ने निलंबित किए जाने के साथ ही मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक कार्यालय से संबद्ध किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को खंड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध आरोप पत्र साक्ष्यों सहित सात दिन के अंदर उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक के आदेश को अपर शिक्षा निदेशक कामता राम पाल की तरफ से जिले के अधिकारियों को प्राप्त करा दिया गया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से 28 अगस्त को कोथावां में तैनात बीईओ प्रभावती के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गई थी।
विज्ञापन

जिसमें बीएसए ने कहा है कि कोथावां में तैनात बीईओ प्रभावती स्कूलों के निरीक्षण में एकल स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्याकों को साथ ले जाती हैं। जिसकी शिकायत कोथावां निवासी अतुल कुमार ने की थी। कहा है कि बीईओ अपने साथ कोथावां के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय नयागांव के इंचार्ज प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार और उच्च प्राथमिक विद्यालय छिपुलिया के इंचार्ज प्रधानाध्यापक विवेक कुमार को निरीक्षण और कार्यालय में साथ रखती हैं। जिसकी पुष्टि भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि निदेशक की तरफ से कोथावां बीईओ के निलंबन का आदेश प्राप्त हो गया है। जिसकी प्रति कोथावां बीईओ प्रभावती को प्राप्त करा दी गई है। जल्द ही आरोप पत्र गठित कर निदेशक को अवलोकन व हस्ताक्षर के लिए प्राप्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed