{"_id":"57bc98054f1c1bf654d50a8a","slug":"behenji-gave-loyalty-reward-babbu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनजी ने दिया वफादारी का इनाम : बब्बू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनजी ने दिया वफादारी का इनाम : बब्बू
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
बब्बू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। बहनजी ने निष्कासन रद कर मुझे वफादारी का इनाम दिया है। क्षेत्र में मैंने जिस पार्टी रूपी पौधे को सींच कर बड़ा किया है उसी की छांव में जिंदगीभर रहूंगा। ये बातें मंगलवार को लखनऊ से शाहाबाद लौटे पूर्व विधायक आसिफ खां ने समर्थकों के बीच कही।
विज्ञापन
बसपा में वापसी के बाद नगर आए पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू का मंगलवार को समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बब्बू ने कहा कि बसपा ही सर्वसमाज की एक मात्र पार्टी है। 2017 में प्रदेश में बसपा की ही सरकार बनेगी। पूर्व विधायक ने कहा कि अठारह साल से बसपा की सेवा कर रहा हूं। जिस क्षेत्र में पेड़ को सींचकर बड़ा किया उसी की छाया में बैठूंगा। मैं अपने हितों की खातिर पार्टी बदलने वालों में नहीं हूं।
विज्ञापन
कहा कि बसपा छोड़कर जाने वाले स्वार्थी नेता हैं। बब्बू ने क्षेत्र की जनता की तारीफ करते हुए कहा कि उनका जनता से दिली लगाव है। वे सभी को अपने परिवार की तरह मानते हैं। जनता के साथ की गई बातों को यकीन में बदलने का मौका अब आने वाला है।
विज्ञापन