फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Beauty parlor gives wings to dreams, writes the story of women empowerment

Hardoi News: ब्यूटी पार्लर ने सपनों को लगाए पंख, महिला सशक्तीकरण की लिखी इबारत

Thu, 29 Jan 2026 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Beauty parlor gives wings to dreams, writes the story of women empowerment
हरदोई। अगर इरादे फौलादी हों और हुनर पर भरोसा हो तो कामयाबी कदम चूमती ही है। शहर के कैनाल रोड पर एक छोटे से ब्यूटी पार्लर से शुरू किया गया सफर आज ब्राइडल एंपोरियम तक पहुंच गया है। शहर की विभा सिंह और शालिनी वाजपेयी ने अपनी मेहनत और दूरदर्शिता से न केवल खुद को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाया बल्कि महिला सशक्तीकरण की एक नई इबारत भी लिखी है।
विज्ञापन

विभा और शालिनी ने साल 2013 में कैनाल रोड पर अपने पार्लर की शुरुआत की थी तब लक्ष्य सीमित थे लेकिन वक्त के साथ उन्होंने महसूस किया कि महिलाएं अब सिर्फ सामान्य साज-शृंगार तक सीमित नहीं हैं। बाजार की मांग और अपनी रचनात्मकता को देखते हुए उन्होंने दुल्हन को सिर से पांव तक सजाने का जिम्मा उठाया। 13 सालों तक मेहनत और काबिलियत के बल पर उन्होंने अपने कारोबार का विस्तार ही नहीं बल्कि अपनी सशक्तीकरण की गाथा भी लिखी।
विज्ञापन

इस दौरान काफी उतार चढ़ाव भी आए लेकिन दोनों ने हार नहीं मानी और आज शहर के सिनेमा चौराहे पर ब्राइडल एंपोरियम शुरू कर दुल्हन की हर जरूरत का वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बना दिया। मेकअप से लेकर परिधानों के चयन तक, उनकी विशेषज्ञता ने उन्हें विश्वसनीय नाम बना दिया। इंपोरियम में ब्राइडल व साइडल लंहगा, ब्राइडल बैग, ज्वेलरी सहित तमाम साज शृंगार का सामान मिल रहा है। विभा और शालिनी की यह कोशिश आज की उन तमाम महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को हकीकत में बदलना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed