{"_id":"575b0b964f1c1b23379c6a3d","slug":"beating-up-a-28-thousand-tb-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 हजार टीबी रोगी देख बढ़ी धड़कन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 हजार टीबी रोगी देख बढ़ी धड़कन
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में टीबी रोग तेजी से बढ़ रहा है। संदिग्ध रोगियों की संख्या वर्ष 2015-16 में 28 हजार पहुंच गई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हुआ है। टीबी वार्ड में 28 हजार रोगियाें के परीक्षण के बाद पॉजिटिव मिले 3944 रोगियों ने जनपद में खतरे की घंटी बजा दी है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के ही मुताबिक वर्ष 2015 से लेकर मार्च 2016 तक क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत टीबी वार्ड में 28 हजार 849 रोगियों ने टेस्ट कराया। इनमें 3944 रोगियाें को पॉजिटिव पाया गया। 3587 रोगियों ने डाट्स केंद्राें पर इलाज करवाया। बाकी निजी चिकित्सालयों की ओर रुख कर गए। जिले मेें 29 हजार के करीब संभावित टीबी रोगियों की संख्या पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग जिले में चल रहे डाट्स कार्यक्रम की फाइलें पलटने को विवश दिखने लगा है।
वर्ष 2015 में 3970 मरीजों को ठीक किया गया
जिला क्षय रोग अधिकारी आरपी रावत का कहना है कि रोगियों की संख्या बढ़ने की वजह टीबी को लेकर लोगों का जागरूक होना है। वर्ष 2015 में 5900 रोगी आए। इनमें से 3970 को ठीक कर दिया गया। वर्ष 2014 में 6547 रोगी मिले। इनमें से 5464 ठीक हो गए। एमडीआरटी रोगियों का इलाज भी बेहतर ढंग से किया जा रहा है।
विज्ञापन
अप्रैल 2015-16 में अब तक की प्रगति
संदिग्ध क्षय रोगियों के बलगम परीक्षा की संख्या:28849
बलगम पॉजिटिव पाए गए रोगियों की संख्या:3944
कुल उपचार वाले रोगियों की संख्या: 3587
कुल कनवर्जन दर: 88.37 फीसदी
क्योर रेट: 83.93 फीसदी
साल दर साल बढ़े और घटे रोगी
वर्ष 2010-11 2011-12 2012-13 2013-14 2014-15
संभावित मरीज 26474 26241 19805 22706 23419
पॅाजिटिव मरीज 3255 3425 2472 3899 3704
दवा लेेने वाले 7293 6715 5350 6160 5823
जिले में 719 डाट्स सेंटर
जनपद में पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम 30 अक्तूबर 2004 को लागू किया गया था। 24 मार्च 2013 को जनपद में डाट्स प्लस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ था। इसके अलावा जिले में पांच लाख की आबादी पर एक टीयू की स्थापना की गई है। इसमें जिला क्षय केंद्र हरदोई, कोथावां, संडीला, हरपालपुर, माधौगंज, शाहाबाद, पिहानी, टड़ियावां शामिल हैं। जनपद में डाट्स केंद्रों की संख्या 719 है।