फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BDO asked to answer for negligence in survey

Hardoi News: सर्वे में लापरवाही पर बीडीओ से जवाब-तलब

Fri, 27 Dec 2024 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 27 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
BDO asked to answer for negligence in survey
- अति गरीब परिवारों को चिह्नित करने में मल्लावां और टड़ियवां पिछड़े
विज्ञापन

- डिजिटल तकनीक के सहयोग से विवरण ऑनलाइन किया जा रहा है फीड
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जीरो पावर्टी (गरीबी का स्तर शून्य) बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धनतम परिवारों को चिह्नित करने में विकास खंड टड़ियावां और मल्लावां पिछड़ गए हैं। 19 विकास खंडों में इन दोनों विकास खंडों में अभी तक सभी गांवों में सर्वे ही शुरू नहीं हो पाया है।
टड़ियावां में 68 ग्राम पंचायतों में से 25 और मल्लावां में 54 में से 15 ग्राम पंचायतों में न तो सर्वे कराया गया और न ही ऑनलाइन विवरण उपलब्ध हो पाया है।
विज्ञापन

जीरो पावर्टी राज्य बनाए जाने के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल तकनीक के सहयोग से निर्धनतम परिवारों का सर्वे कराया जा रहा है। जिसके लिए एप भी दिया गया है। सर्वे का काम कराने की खंड विकास अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धनतम परिवारों को चिह्नित कर स्थलीय सत्यापन भी किया जाएगा। जिससे इन परिवारों को गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवारों को दिए जाने वाले लाभ से लाभान्वित किया जा सके। बताया गया कि 19 विकास खंडों की 1,293 ग्राम पंचायतों में से 1,222 ग्राम पंचायतों में ही सर्वे शुरू हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में से एक जीरो पावर्टी राज्य बनाए जाने के लिए डिजिटल तकनीकी से सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे की मुख्य सचिव की ओर से नियमित समीक्षा भी की जा रही है। विकास खंड टड़ियावां और मल्लावां में सर्वे पिछड़ा है। जानकारी है, जिस पर टड़ियावां और मल्लावां के बीडीओ से काम न कराए जाने और देरी के संबंध में साक्ष्य सहित जवाब-तलब किया गया है। जवाब के परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।-सौम्या गुरूरानी, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed