{"_id":"5e80c6c98ebc3e6fbd5693e3","slug":"bawan-kotedar-wil-sell-essencial-goods-hardoi-news-knp552871255","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावन के कोटेदार बेच सकेंगे जरूरी सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावन के कोटेदार बेच सकेंगे जरूरी सामान
विज्ञापन
हरदोई। लॉकडाउन के दौरान ग्रामीण इलाकों में भी रोजमर्रा की वस्तुओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने की कवायद तेजी से शुरू हो गई है। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बावन विकास खंड के गांवों में कोटेदारों के जरिये आटा, दाल, चावल, मसाला, सब्जी, सब्जी मसाला, तेल, नमक, हल्दी, मिर्च, अजवाइन, टूथपेस्ट व अन्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
ये सामग्री निर्धारित बाजार मूल्य पर ही खरीदार को मिलेगी। संबंधित कोटेदार को हर रोज प्राप्त होने वाली सामग्री का नगद भुगतान थोक विक्रेता के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी के माध्यम से करना होगा।
बावन विकास खंड की ग्राम पंचायत बेहटी, भिठारी, अनंगबेहटा, अल्लीपुर, ककवाही, काशीपुर, कौढ़ा, कुर्रिया, खुमारीपुर, गुलामऊ, तत्यौरा, नयागांव हबीबपुर, फूलबेहटा, बजेहरा, बेहटा सधई में कोटेदारों को आवश्यक सामग्री चार वाहनों से उपलब्ध कराई जाएगी। संवाद