फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Barriers in the corridors of the medical college are increasing the pain of the patients.

Hardoi News: मरीजों का दर्द बढ़ा रहे मेडिकल कॉलेज के गलियारों के अवरोधक

Sat, 29 Nov 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Barriers in the corridors of the medical college are increasing the pain of the patients.
फोटो-05- मेडिकल कॉलेज परिसर में बने ब्रेकर से स्ट्रेचर को निकालते तीमारदार। संवाद
विज्ञापन

मरीजों का दर्द बढ़ा रहे मेडिकल कॉलेज के गलियारों के अवरोधक

- स्ट्रेचर व व्हीलचेयर निकालने में आ रही दिक्कत
- मरीज व तीमारदारों को हो रही परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में जांच केंद्र तक गंभीर मरीजों को ले जाने में उनका दर्द और बढ़ जा रहा है, जबकि तीमारदारों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। मार्ग में जगह जगह अवरोधक बने होने से स्ट्रेचर और व्हील चेयर निकालने में काफी दिक्कत आ रही है। तीमारदारों को खुद ही मरीजों को जांच केंद्र तक लेकर जाना पड़ता है। मरीज से लेकर तीमारदार परेशान हो रहे हैं, फिर भी जिम्मेदार अंजान बने हैं।


हड्डी टूटने से संबंधित पीड़ितों को एक्सरे के अलावा सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों को जांच कराने केंद्र तक आना पड़ता है। दुर्घटना में घायल और गंभीर रूप से पीड़ित मरीज भी इमरजेंसी से स्ट्रेचर और व्हील चेयर से पहुंचते हैं। इमरजेंसी और ओपीडी से जांच केंद्र तक आने के रास्ते में दो से तीन अवरोधक बने हुए हैं। ऐसे में बार बार मरीजों को इन अवरोधकों से होकर गुजरना पड़ता है। अवरोधकों से निकालने में मरीज का दर्द और बढ़ जाता है। सीएमएस डॉ. चंद्र कुमार ने बताया कि अवरोधकों से हो रही परेशानियों के बारे में किसी ने बताया नहीं है, अगर मरीज को कोई दिक्कत हो रही है तो दूर कराएंगे।
विज्ञापन

. अतरौली क्षेत्र के दलेलपुर निवासी अमरपाल ने बताया कि रिश्तेदार को चोट लगने पर एक्स-रे कराने व्हीलचेयर से ले जाते समय दिक्कत हुई।

. लाेनार क्षेत्र के अविनाश सिंह ने बताया कि मरीज को स्ट्रेचर से ले जाते समय अवरोधकों से काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed