फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bappa will show mercy

बप्पा बरसाएंगे कृपा

Sun, 04 Sep 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
bappa will show mercy
हरदोई। श्रीगणेश उत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह दिख रहा है। शनिवार को भी पंडालों में गजानन की जयकार गूंजी। लोगों ने प्रथम पूज्य भगवान से सुख और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

अग्रवाल धर्मशाला में विनायक समिति द्वारा आयोजित 23वें भव्य गणेश उत्सव में देर शाम तक चले कार्यक्रम में आगरा से आए प्रखर लोहिया व दीक्षा शर्मा ने खाटू श्याम बाबा के भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। शाम को आरती के समय डॉ राजेंद दत्त मिश्र, समिति के संस्थापक सोमेंद्र अग्रवाल, संजय अवस्थी, शिशुपाल सिंह, डॉ अमित मिश्रा, डॉ शिवानी मिश्र, राजेश तिवारी उपस्थित रहे। नारदानंद आश्रम, नैमिषारण्य के आचार्य श्री राजेश शास्त्री ने पूजन कराया। कार्यक्रम का संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया। सुरभि गौ सेवा समिति, नारायण सेवा समूह, लायंस क्लब, कुबेर जन कल्याण समिति, गौरव जन कल्याण समिति को सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया गया। खाटू श्याम बाबा के दरबार में लगाया गया छप्पन भोग वितरित किया गया।
विज्ञापन

गजानन सेवा समिति ने वंशी नगर में भजन का आयोजन किया। बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। तूशिका गुप्ता, अदविका सिंह, श्रेयांश गुप्ता, अधिराज सिंह, अरीब, गर्वित, विवान, प्रानवी गुप्ता, युवराज सिंह, इप्शिता सिंह, शनाया सिंह, प्राकृत तिवारी, सिद्धांत शुक्ला, परिधि सिंह, आर्यन त्रिपाठी सहित 55 बच्चों ने प्रतिभाग किया। मराठा मंडल समिति के ओर से सिनेमा रोड पर आयोजित गणेश उत्सव में शाम को भव्य आरती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखा भक्ति का उत्साह
कछौना। श्री सोमेश्वर महादेव सेवादार समिति ने बाल उत्सव आयोजित किया। बच्चों को मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने पुरस्कृत किया। शुरूआत गणेश वंदना के साथ की गई। गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रोली को मिला। द्वितीय पुरस्कार अमित वर्मा को मिला। तृतीय पुरस्कार अंकित व राशि गुप्ता को मिला। नृत्य में आराध्या सोनी को सोलो डांस में प्रथम स्थान मिला। द्वितीय पुरस्कार आईसी ठाकुर व तृतीय पुरस्कार सौम्या ठाकुर को दिया गया। ग्रुप डांस में शंभवी सिंह, प्रदीप कश्यप को पुरस्कार मिला।
बाल महोत्सव में 100 बच्चों ने भाग लिया। निर्णायक की भूमिका में अविनाश मोहम्मद सोयब विजय गुप्ता, अंकुल सोनी तथा शुभम स्वयं राजपूत रहे। संचालन क्रांतिवीर सिंह व ऐश्वर्या ठाकुर ने किया। सेवा समिति के प्रबंधक पंकज शुक्ला, अध्यक्ष अनूप गुप्ता व रवि गुप्ता ने भी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। क्षेत्राधिकारी विकास जायसवाल, कोतवाल संदीप कुमार सिंह मौजूद रहे। मल्लावां कस्बे के मोहल्ला भगवंतनगर में आरती की गई। झांकियों ने मन मोह लिया। सांडी में श्री सिद्धि विनायक महोत्सव समिति ने बाबा कमलेश्वर नाथ महादेव मंदिर सतमठिया में आयोजन किया। कलाकारों ने शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण व गजानन के बाल रूप की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के दौरान समिति के डॉ पंकज त्रिवेदी, पप्पू पाठक, अनुराग कुशवाहा, कपिल गुप्ता, शीबू गुप्ता उपस्थित रहे।
बिलग्राम में गूदड़बाड़ी में कार्यक्रम चल रहे हैं। सुभाष पार्क में गजानन सेवा समिति के तत्वाधान में पूजन किया गया। पिहानी कस्बे के बाबा मंशा नाथ मंदिर परिसर में स्थापित गणेश मूर्ति के पूजन और आरती का तारतम्य नित्य सुबह शाम जारी है। (संवाद)

विसर्जन यात्रा निकाली
शाहाबाद। नगर में साईं सेवा संस्थान की तरफ से आयोजित गणेश महोत्सव के अंतिम दिन धूमधाम से विसर्जन यात्रा निकाली गई। बैंड बाजा और धार्मिक नृत्य के साथ बग्घी पर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विसर्जन यात्रा घंटाघर, चौक, गिगियानी व पाली तिराहे से यात्रा पिपरिया घाट पहुंची। अगली बरस तू जल्दी आ की गूंज के बीच प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। आयोजन में डॉ. आदेश रस्तोगी, अंकुर रस्तोगी, कन्हैया अवस्थी, धीरज रस्तोगी, मिल्लू मिश्रा शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed