फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Banks strike on March 27

बैंक कर्मियों ने भरी हुकार, 27 मार्च को बैंकों की हड़ताल

Thu, 12 Mar 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Banks strike on March 27
फोटो-26-बैंक आफ इंडिया शाखा पर प्रदर्शन करते बैंक कर्मी। संवाद - फोटो : HARDOI
बैंक यूनियनों के प्रबल विरोध के बावजूद सरकार बैंकों के विलय को आगे बढ़ा रही है। आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन ने बैंकों के विलय को लेकर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए 27 मार्च को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने की घोषणा गुरुवार को बैंक ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन के दौरान की।
विज्ञापन

यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले यूनियन के जिला मंत्री आरके पांडेय ने कहा कि सरकार बैंकों के विलय को नहीं वरन उनका निजीकरण करने पर आमादा है। एक तरफ निजी क्षेत्र का यस बैंक डूब गया है और उसे बचाने के लिए पब्लिक सेक्टर बैंक पर दबाव डाला जा रहा है।
विज्ञापन

यूनियन के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि एक तरफ सरकार कारपोरेट ऋण चूककर्ताओं को नजरअंदाज कर रही है, उन्हें तमाम छुटें दी जा रही हैं।
दूसरी तरफ आम ग्राहकों पर अनावश्यक प्रभार वसूले जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में प्रमुख रूप से अजय मेहरोत्रा, वर्षा मेहरोत्रा, अनुज सिंह, दीपक वाजपेयी, प्रियंका पाल, रानी, साधना, अनादि ब्रम्ह, देशदीपक, कृष्ण कुमार शुक्ल, अमित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed