फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Banks open on Sunday ahead of strike; customers wrap up urgent tasks.

Hardoi News: हड़ताल से पहले रविवार को खुले बैंक, ग्राहकों ने निपटाए जरूरी काम

Sun, 27 Sep 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Banks open on Sunday ahead of strike; customers wrap up urgent tasks.
फोटो-10- खुली इंडियन बैंक। संवाद
हरदोई। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की तीन दिन की हड़ताल से पहले रविवार को बैंक खुले। सामान्य दिनों की तरह ग्राहकों ने जरूरी काम निपटाए। बैंक खुलने के प्रति ग्राहकों में जागरूकता दिखी। ग्राहकों ने जमा और निकासी दोनों की।
विज्ञापन

तीन दिन की आज से प्रस्तावित हड़ताल के दृष्टिगत जिले में 230 बैंक शाखाओं में सामान्य दिनों की तरह की कामकाज हुआ। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्राहकों की जमा-निकासी कराई। ग्राहकों ने हड़ताल के दौरान होने वाली संभावित परेशानी से पहले जरूरी बैंकिंग काम पूरे कर लिए।
विज्ञापन



केस एक :
समय : सुबह 11:40 बजे।
घंटाघर रोड स्थित इंडियन बैंक की शाखा रविवार को खुलने की जानकारी पर ग्राहक आए। ग्राहकों ने काउंटर पर पहुंचकर जमा और निकासी की। वहीं एटीएम के माध्यम से भी ग्राहकों ने रुपये निकाले। यहां पर ग्राहकों की बहुत भीड़ नहीं रही लेकिन ग्राहकों का आना-जाना बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस दो
समय : सुबह 11:45 बजे।
स्टेशन रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा खुली होने की जानकारी पर अन्य बैंक शाखाओं की अपेक्षा ग्राहकों की संख्या अधिक रही। यहां पर ग्राहक, आम उपभोक्ताओं के साथ ही सरकारी कर्मचारी भी शामिल रहे। ग्राहकों ने रुपये जमा किए जाने के साथ ही नकदी प्राप्त की।


केस तीन
समय : दोपहर 1.35 बजे।
सिनेमा रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पर कर्मचारी काले कपड़ों में नजर आए। कर्मचारियों ने अपने-अपने काउंटर पर काम किया। ग्राहकों ने अपनी जरूरत के हिसाब से जमा और निकासी की। ग्राहकों ने तीन दिन की हड़ताल के दृष्टिगत रुपयों के लेनदेन के साथ ही अन्य काम निपटाए।



बैंक कर्मियों ने काम के साथ मनाया काला दिवस
हरदोई। सोमवार से तीन दिन की प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल से पहले रविवार को बैंककर्मियों ने काम के साथ काला दिवस मनाया। कर्मियों ने ड्यूटी के दौरान काले कपड़े पहने। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के स्थानीय संयोजक राकेश पांडेय ने कहा कि बैंककर्मियों के लिए रविवार काला दिवस है। सरकार की तरफ से बैंक कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर लगातार टालमटोल, हड़ताल के अधिकार के प्रति असम्मान और पूर्व में हुए समझौता और सहमति की अनदेखी की जा रही है। प्रस्तावित हड़ताल इसी का परिणाम है। यूएफबीयू के अध्यक्ष क्षितिज पाठक ने बताया कि सोमवार से तीन दिन बैंक अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। 230 बैंक शाखाओं में हड़ताल के कारण बैंकिंग लेनदेन पूरी तरह ठप रहेगा। इस मौके पर गौरव गोयल, आदर्श वाजपेई, अनुज सिंह, दीपक वाजपेई, राजेश सिंह, अनूप सिंह, वेदप्रकाश पांडेय, अजय मेहरोत्रा, शुभम श्रीवास्तव, मोहन, संजीव यादव आदि शामिल रहे।

फोटो-10- खुली इंडियन बैंक। संवाद

फोटो-10- खुली इंडियन बैंक। संवाद

फोटो-10- खुली इंडियन बैंक। संवाद

फोटो-10- खुली इंडियन बैंक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed