फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bank officer leaving for Noida found unconscious at bus stand, died in hospital

Hardoi News: नोएडा जाने के लिए निकला बैंक अफसर बस अड्डे पर बेहोश मिला, अस्पताल में मौत

Tue, 31 Oct 2023 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bank officer leaving for Noida found unconscious at bus stand, died in hospital
हरदोई। ग्रेटर नोएडा में एक निजी क्षेत्र की बैंक का अधिकारी संदिग्ध हालात में रोडवेज बस अड्डे पर बेहोशी की हालत में मिला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद ही मौत हो गई। पास में मिले मोबाइल की मदद से घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। पुलिस को जहरखुरानी का शिकार होने की आशंका है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा पश्चिमी के मिश्रख थानाक्षेत्र की एसीई सोसायटी के आवास संख्या ए-1903 में रहने वाले देपायन चौधरी (43) ग्रेटर नोएडा में ही एक निजी क्षेत्र की बैंक शाखा में अफसर थे। उनकी ससुराल हरदोई शहर के मोहल्ला बोर्डिंग हाउस में है। पत्नी नेहा श्रीवास्तव एक प्राइवेट कंपनी में नोएडा में ही मानव संसाधन विभाग की प्रमुख हैं।
विज्ञापन

देपायन और नेहा का बेटा निखित अपने नाना अवधेश श्रीवास्तव के साथ हरदोई में ही रहकर पढ़ाई करता है। 16 अक्तूबर को देपायन पत्नी के साथ हरदोई आए थे। बीती शनिवार रात वह ग्रेटर नोएडा जाने की बात कहकर घर से निकले। रोडवेज बस अड्डे से उन्हें बस पकड़नी थी। रविवार सुबह वह रोडवेज बस अड़्डे पर बेहोशी की हालत में पड़े मिले। जानकारी पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पास में मिले मोबाइल की मदद से परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर अवधेश श्रीवास्तव जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। माना जा रहा है कि देपायन को जहरखुरानों ने अपना शिकार बनाया। देपायन के पास सिर्फ मोबाइल फोन औक पर्स मिला। पर्स में भी 10-10 के तीन सिक्के ही मिले हैं, जबकि बाकी सामान गायब है। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई जाएगी। मामला जहरखुरानी का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed