हरदोई। मांगों के समर्थन में मंगलवार को बैंककर्मियों ने काला फीता बांधकर ड्यूटी की। काला फीता बांधकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह सहित अन्य मांगों के समर्थन में आंदोलन कर रहे बैंककर्मियों ने सभी बैंक शाखाओं में काला फीता बांधकर काम किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के स्थानीय संयोजक राकेश पांडेय और चेयरमैन क्षितिज पाठक ने बताया कि जिले की 230 बैंक शाखाओं में तीन दिवसीय बैंक हड़ताल की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। काला फीता बांधकर बैंक कर्मियों ने हड़ताल के प्रति एकजुटता का प्रदर्शन किया। बताया कि बैंक कर्मी 24 सितंबर को भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर शाम 05:30 बजे से विरोध-प्रदर्शन करेंगे।
बैंककर्मी यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार पांच दिवसीय बैंक सप्ताह लागू करने की तारीख घोषित करने से बच रही है। बैंक यूनियन तारीख की स्पष्ट घोषणा के बिना हड़ताल को टालने को तैयार नहीं हैं। बैंक शाखाओं में राजेश सिंह, गौरव गोयल, आदर्श वाजपेई, अनुज सिंह, दीपक वाजपेई, अनूप सिंह, वेदप्रकाश पांडेय, पंकज पांडे, अजय मेहरोत्रा, अखिलेश मिश्रा, कौशलेंद्र शुक्ल, अभिनव शुक्ला, संजीव यादव व विपिन कुमार आदि ने नेतृत्व किया।