{"_id":"6fac7cd33ffd574a514ccd28c9f2ddb1","slug":"balamu-junction-inspected-by-gm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम ने बालामऊ जंक्शन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम ने बालामऊ जंक्शन का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के निरीक्षण की भनक लगते ही बालामऊ जंक्शन चमक तो गया, लेकिन महाप्रबंधक ने कुछ ही देर के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था का आंकलन कर लिया। उन्होंने स्टेशन के अधिकारियों को सफाई कार्य और बेहतर कराने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण किया।
जनपद स्थित बालामऊ जंक्शन का निरीक्षण करने गुरुवार को उत्तर रेलवे महाप्रबंधक अपनी विशेष ट्रेन से 11:45 बजे पहुंचे। महाप्रबंधक एके पुठिया व डीआरएम प्रमोद कुमार ब्रांच लाइन से उन्नाव होते हुुए बालामऊ जंक्शन आए जहां उन्होंने स्टेशन की व्यवस्थाओं का आंकलन किया। जीएम ने ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रतीक्षालय कक्षों को देखकर साफ सफाई को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
हालांकि जीएम के आने की सूचना मिलते ही साफ सफाई का कार्य शुरू हो गया था लेकिन इसके बावजूद महाप्रबंधक ने स्टेशन के सुंदरीकरण और साफ सफाई पर और अधिक ध्यान देने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने स्टेशन का करीब 20 मिनट तक निरीक्षण किया। जिसके बाद वह अपनी विशेष ट्रेन से सीतापुर के लिए रवाना हो गए। बताया गया कि सीतापुर के बाद वह रोजा होते हुए दिल्ली चले जाएंगे।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल प्रबंधक एसके शुक्ला, सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपी जोशी, स्टेशन अधीक्षक एसके चौधरी, आरपीएफ प्रभारी एसके मीणा मौजूद रहे।