फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Balaji XI seized the trophy

बालाजी इलेवन ने ट्राफी कब्जाई

Fri, 24 Apr 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 24 Apr 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Balaji XI seized the trophy

पिछले कई दिनों से स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे

विज्ञापन
हरदोई क्रिकेट लीग के गुरुवार को हुए फाइनल मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी व गेंदबाजी की बदौलत बाला जी इलेवन की टीम ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया। एलपीएस इलेवन की टीम को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।

फाइनल मैच बाला जी एवं एलपीएस की टीम के मध्य खेला गया, जिसमें तीन विकेट से बाला जी ने मैच जीता। बालाजी की ओर से सर्वाधिक रन अभिषेक ने बनाए, जिससे उनको मैन आफ द मैच का खिताब दिया गया। मैन आफ द सीरीज मो. राशिद को दिया गया।

मुख्य अतिथि एएसपी पश्चिमी प्रदीप गुप्ता ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल में जीतना उतना जरूरी नहीं जितना प्रतिभाग करना। हर छात्र छात्राओं में पहले खेल में प्रतिभाग करने की ललक होनी चाहिए।

पुरस्कार वितरण के दौरान अभय शंकर गौड़, भरत पांडे, अतुल शुक्ला, महासचिव गोपाल मिश्रा, शिवम मिश्रा, अलौकिक मिश्रा, सूर्य प्रताप, राहुल मौर्या, हबीबुल्ला, अवनीश पाल, ऋषभ गुप्ता आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed