फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bal Vidya Bhavan win Trophy

बाल विद्या भवन की टीम ने ट्राफी जीती

Thu, 25 Dec 2014 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 25 Dec 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
Bal Vidya Bhavan win Trophy

टेन-स्क्वायर क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित टेन-स्क्वायर क्रिकेट नेशनल अंडर-19 चैंपियनशिप का समापन बुधवार को फाइनल मैच से हुआ। फाइनल में उत्तर प्रदेश वारियर्स और बाल विद्या भवन हरदोई की टीमों ने रोमांचक मैच खेला। इसमें निर्धारित ओवरों में लक्ष्य प्राप्त कर बाल विद्या भवन की टीम ने मैच जीत कर चैंनियनशिन पर कब्जा कर लिया।

विज्ञापन


टेन-स्क्वायर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को शुरू हुए अंडर-19 नेशनल चैंपियनशिप भी कोहरे की मार से नहीं बच पाया। लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द हो जाने के कारण कई प्रांतों की टीमें नहीं पहुंच पाईं। ऐसे में गैर जिला व जनपद की टीमों के बीच ही मैच खेले गए।
विज्ञापन


बुधवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश वारियर्स व बाल विद्या भवन हरदोई के बीच फाइनल मैच खेला गया। टॉस जीतकर उत्तर प्रदेश वारियर्स ने निर्धारित 12 ओवरों में  64 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल विद्या भवन ने यह स्कोर सिर्फ नौ ओवरों में ही प्राप्त कर लिया। वहीं दिल्ली की टीम तीसरे स्थान पर रही। तीनों टीमों को फेडरेशन की ओर से आरिफ खान, पूनम तिवारी, हबीबुल्ला, आफाक , राघवेंद्र ने ट्राफी दी। कार्यक्रम का संचालन गोविंद मिश्रा ने किया। अंपायरिंग मो. अब्दुल अफीज व शिवम मिश्रा ने की। स्कोरिंग राहुुल मिश्रा ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed