{"_id":"5da0cb238ebc3e017f1e73f6","slug":"bajrangi-take-trishool-diksha-and-took-hindu-safety-oath-hardoi-news-knp5190830173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंगियो ने धारण किया त्रिशूल, लिया हिंदू रक्षा का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंगियो ने धारण किया त्रिशूल, लिया हिंदू रक्षा का संकल्प
विज्ञापन
हरपालपुर में दीक्षा कार्यक्रम में त्रिशूल धारण करते बजरंगी। अमर उजाला
- फोटो : HARDOI
हरपालपुर/माधौगंज। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता मृदुल तिवारी ने की। प्रांत संगठन मंत्री भोलेंद्र कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में 51 लोगों को दीक्षा दी गई। उन्हें त्रिशूल धारण कराया गया। पदाधिकारियों ने उन्हें हिंदुत्व की रक्षा का संकल्प दिलाया। इसके अलावा माधौगंज में भी 75 लोगों को त्रिशूल दीक्षा दी गई।
कार्यक्रम में प्रखंड कार्यकारिणी के कार्यकर्ता हर्षित त्रिवेदी, भंवर पाल सिंह, गौरव मिश्रा, रोहित मिश्रा, दशरथ सिंह, श्याम सिंह, सुधांशु मिश्रा, अतुल शुक्ला, अतुल द्विवेदी, राजकिशोर मिश्रा, रवि मिश्रा, गौरव द्विवेदी, शोभित मिश्रा, महेंद्र प्रताप सिंह व अवनीश सिंह को दीक्षा दी गई। इस मौके पर प्रांत उपाध्यक्ष हर्षवर्धन, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर व सह मंत्री रवि त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
उधर माधौगंज के ग्राम रूदामऊ स्थित एसएस महाविद्यालय में भी त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। अवध प्रांत के संगठन मंत्री भोलेंद्र कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि सोए हुए हिंदू समाज को जाग्रत करना ही संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। अभियान चलाकर पूरे प्रदेश में 25 हजार बजरंगियों को त्रिशूल दीक्षा देकर उन्हें समाज की रक्षा के लिए तैयार किया जाएगा। प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि जल्द ही सुप्रीम कोर्ट का फैसला मंदिर निर्माण के पक्ष में आने वाला है। बजरंग दल के कार्यकर्ता मंदिर निर्माण के लिए तैयार हैं। इस मौके पर इंद्रपाल वर्मा, जिला संयोजक विनीत वर्मा, जिला मंत्री दिनेश गुप्ता, आनंद वर्मा व संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।