{"_id":"697cf9f62cf8eba2410f7334","slug":"baghauli-masit-railway-gate-closed-for-four-days-hardoi-news-c-213-1-hra1004-144141-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बघौली-मसीत रेल फाटक चार दिन के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बघौली-मसीत रेल फाटक चार दिन के लिए बंद
विज्ञापन
पहाड़पुर और मस्जिद पुरवा फाटक से होकर निकलेंगे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बघौली-मसीत मार्ग पर स्थित रेलवे पटरियों की मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया है। रेलवे फाटक को शुक्रवार से अस्थायी रूप से चार दिनों के लिए बंद किय गया है। इससे सड़क यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान आम नागरिकों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा।
लखनऊ रोड पर बघौली से मसीत मार्ग पर बना रेल फाटक 263-बी बघौली फाटक यार्ड पर पटरियों की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। मरम्मत कार्य के चलते रेल फाटक को 30 जनवरी को सुबह सात बजे से तीन फरवरी की शाम छह बजे तक बंद रखा गया है। रेल फाटक बंद होने से सड़क मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।
दैनिक यात्रियों, स्कूली वाहनों और मालवाहक गाड़ियों को असुविधा हो सकती है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ पंकज शर्मा ने बताया कि यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। समपार संख्या 262-सी पहाड़पुर फाटक और 264-सी मस्जिद पुरवा फाटक को इस अवधि के दौरान सड़क यातायात के लिए खुला रखा गया है। जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।
विज्ञापन
रेल प्रशासन ने संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने और रेल पथ मरम्मत कार्य में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।