फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   baby born in car, died

स्वाथ्यकर्मी की पत्नी का कार में प्रसव,नवजात की मौत

Wed, 27 Oct 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
baby born in car, died
हरदोई। जिला महिला अस्पताल परिसर में मंगलवार दोपहर स्वास्थ्य कर्मी की पत्नी का कार में प्रसव हो गया। कार में दर्द से तड़पती प्रसूता को भर्ती कराने के लिए परिजन आवाज लगाते रहे, लेकिन स्टाफ मौके पर नहीं पहुंचा। परिजन खुद स्ट्रेचर खींचकर प्रसूता व बच्चे को लेबर रूम तक ले गए। तब तक नवजात की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पसनेर निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्नीशियन हैं। उनकी पत्नी पुष्पा सिंह (32) गर्भवती थी। मंगलवार दोपहर पुष्पा को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन उसे कार से जिला महिला अस्पताल लाए। परिजनों के मुताबिक अस्पताल परिसर में परिजन स्ट्रेचर के लिए कर्मचारियों को आवाज लगाते रहे, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इसी दौरान पुष्पा का कार में प्रसव हो गया। परिजन दो मंजिल से खुद स्ट्रेचर खींचकर पुष्पा व नवजात को लेबर रूम पहुंचे।
विज्ञापन

तब तक नवजात की मौत हो चुकी थी। नवजात की मौत होने से परिजन आक्रोशित हो गए। जिस पर स्टाफ ने आनन-फानन में महिला को भर्ती कर उपचार शुरू किया। परिजनों ने स्टाफ की लापरवाही से नवजात की मौत होने का आरोप लगाया है। ड्यूटी पर तैनात डॉ. श्वेता तिवारी ने बताया कि महिला ने बच्ची को जन्म दिया था। कम दिन में बच्ची होने की वजह से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed